राजकीय विद्यालय भोड़की में सम्मान समारोह आयोजित
राजकीय विद्यालय भोड़की में सम्मान समारोह आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भौड़की में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। व्याख्याता राजेंद्र गोरा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा नीतू ने दसवीं कक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसकी खुशी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच नेमीचंद जांगिड़ रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि भामाशाह हरलाल गढ़वाल, गौ सेवा समिति सचिव कैलाश चंद्र डूडी, मामराज सिंह व सुरेश चंद्र रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा चौधरी ने। अतिथियों ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्र-छात्रा नीतू, तुलसी व ममता का फूल माला और साफा पहनकर अभिनंदन किया। वही गांव में मुख्य मार्गों से होते हुए डीजे की धुन पर रैली निकालकर मिठाई खिलाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


