[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह:75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

सुजानगढ़ में वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह:75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को सम्मानित किया

सुजानगढ़ में वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह:75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को सम्मानित किया

रतनगढ़ : राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा, सुजानगढ़ द्वारा रविवार को निजी स्कूल के सभागार में वार्षिक वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी, भामाशाह प्रेरक और अणुव्रत प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने की। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पेंशनर शाखा के सलाहकार निसार अहमद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित टीचर चैन रूप दायमा के निर्देशन में स्कूल की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से समारोह का शुभारंभ हुआ।

उपशाखा सचिव सुरजाराम डाबरिया ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का परिचय दिया। जिला सचिव पूरनमल सोनी ने अपने संबोधन में आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को पेंशन वृद्धि लाभ से वंचित करने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों और जिला शाखा की गतिविधियों की भी जानकारी दी।

मंच पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तंवर और हरिसिंह ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप सुराणा ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर समाज की धरोहर हैं और ज्ञान व अनुभव का भंडार हैं। उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। मुख्य अतिथि निसार अहमद खान ने उपशाखा द्वारा पेंशनरों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समारोह में 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मार्च माह में जन्म लेने वाले पेंशनरों का जन्मदिन भी मनाया गया।

अंत में, शिक्षाविद पेंशनर रेखा राम गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपशाखा अध्यक्ष रेखा राम मेहरड़ा ने जिला शाखा द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शांति देवी नाई सहित बड़ी संख्या में महिला पेंशनर, नरसाराम फुलवाड़िया, लीलाधर शर्मा, पीर दान, भैंरूदान गिरदावर, हरिराम तंवर और सुजानगढ़ व छापर के कई अन्य पेंशनर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तंवर ने किया।

Related Articles