[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई:छापर में प्रभात फेरी निकालकर अहिंसा और शांति का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई:छापर में प्रभात फेरी निकालकर अहिंसा और शांति का संदेश दिया

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनाई:छापर में प्रभात फेरी निकालकर अहिंसा और शांति का संदेश दिया

रतनगढ़ : रतनगढ़ के छापर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2625वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान महावीर के शांति और अहिंसा के संदेश का प्रचार करना था।

यह प्रभात फेरी तेरापंथ धर्म संघ की संघीय संस्थाओं के तत्वावधान में निकाली गई। भिक्षु साधना केंद्र से शुरू होकर यह ओसवाल मोहल्ला और बाजार चोपड़ा से होते हुए पुनः भिक्षु साधना केंद्र पर समाप्त हुई।

प्रभात फेरी में “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” जैसे नारों के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवकार महामंत्र का जाप करते हुए रैली को रवाना किया गया, जिसमें सभी ने भगवान महावीर के शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

जीतो राजस्थान के नगर प्रतिनिधि विनोद नाहटा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रभात फेरी में महिला मंडल अध्यक्ष सरोज भंसाली, सभा कोषाध्यक्ष मांगीलाल बैद, हेमा दुधोडिया, अणुविभा प्रतिनिधि चमन दुधोडिया, शोभा डोसी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष विनोद नाहटा, पुष्पा बैद, सपना बैद, नीलम, सुनीता पारख, दिक्षिता जैन, बजरंग सैन, सज्जन दुधोडिया, पुष्पा नाहटा, विमला छाजेड, फुलदेवी चोरडिया सहित कई छोटे बच्चे और विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। रैली का संचालन नीलम सैन ने किया।

Related Articles