अमरसर स्कूल में खराब रिजल्ट्स के चलते ग्रामीणों का विरोध:14 में से 12 छात्र ग्रेस नंबर्स से पास, ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
अमरसर स्कूल में खराब रिजल्ट्स के चलते ग्रामीणों का विरोध:14 में से 12 छात्र ग्रेस नंबर्स से पास, ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के अमरसर गांव स्थित राजकीय स्कूल के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल के 14 में से 12 विद्यार्थी ग्रेस अंकों के सहारे पास हुए हैं, जिससे पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण कुंभाराम गोदारा ने बताया कि यह स्थिति अचानक उत्पन्न नहीं हुई है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। केवल 10वीं ही नहीं बल्कि 8वीं और 5वीं बोर्ड के परिणाम भी कमजोर रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
तालाबंदी कर किया विरोध प्रदर्शन
खराब परिणामों से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के टीचर्स की कमी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के समय पर नहीं आने और समय से पहले जाने की शिकायतें भी मिली हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठकों में भी अभिभावकों की भागीदारी कम है। इसके अतिरिक्त, स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं और लंबे समय से अनुपस्थित छात्रों से उनके घर जाकर संपर्क भी नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि मुख्य विषयों के शिक्षकों की जल्द नियुक्ति की जाए, लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हो और विद्यालय में अनुशासन तथा नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, मूलाराम, भंवरलाल, डूंगर राम, नरेंद्र, भैरू सिंह, सुनील और अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079118


