[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में मधुमक्खियों के हमले में दो घायल:स्टेशन रोड पर फल विक्रेताओं को निशाना बनाया, अस्पताल में भर्ती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में मधुमक्खियों के हमले में दो घायल:स्टेशन रोड पर फल विक्रेताओं को निशाना बनाया, अस्पताल में भर्ती

सुजानगढ़ में मधुमक्खियों के हमले में दो घायल:स्टेशन रोड पर फल विक्रेताओं को निशाना बनाया, अस्पताल में भर्ती

सुजानगढ़ : सोमवार को सुजानगढ़ शहर की स्टेशन रोड पर कनोई बिल्डिंग के पास फल का ठेला लगा रहे दो भाइयों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वार्ड नंबर 44 निवासी कय्यूम (29) और आसिफ (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के तुरंत बाद दोनों घायलों को राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल ले जाया गया। यहां टीम ‘हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार की मदद से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया और उनका उपचार शुरू किया गया।

हाल के दिनों में मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले सुजानगढ़ के नजदीकी मिंगना गांव में नरेगा श्रमिकों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसमें कई बुजुर्ग घायल हुए थे।

Related Articles