AVVNL ने कृषि विभाग को, पुलिस ने मेडिकल टीम को हरा कर पहुंची सेमी फाईनल में, आज होगा फाईनल मुकाबला
AVVNL ने कृषि विभाग को, पुलिस ने मेडिकल टीम को हरा कर पहुंची सेमी फाईनल में, आज होगा फाईनल मुकाबला
खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्टमेंट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को खेले गए मुकाबलों में बिजली विभाग और पुलिस टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार देर रात खेला जाएगा।
तहसीलदार सुनील कुमार मील ने बताया कि पहले क्वार्टर फाइनल में बिजली विभाग और कृषि विभाग के बीच मुकाबला हुआ। बिजली विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बनाए। टीम के हंसराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 86 रन बनाए, जबकि बृजपाल ने 18 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में कृषि विभाग की टीम मात्र 83 रन पर ऑल आउट हो गई। बिजली विभाग की ओर से मनोज ने 3 विकेट, जबकि हंसराज और नरेश योगी ने 2-2 विकेट लेकर टीम को 100 रनों से जीत दिलाई। हंसराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में पुलिस और मेडिकल टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 167 रन बनाए। मनीष जांगिड़ ने 60 रन और रविकांत शर्मा ने 62 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेडिकल टीम 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। अभिषेक (51 रन), डॉ. महेंद्र सैनी (30 रन) और सुभाष (36 रन) की पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं। पुलिस टीम ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया। रविकांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2078030
