[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी करना चाहती थी लव मैरिज, कमरे से निकलते ही पिता ने हथौड़े से मार डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बेटी करना चाहती थी लव मैरिज, कमरे से निकलते ही पिता ने हथौड़े से मार डाला

प्रेम विवाह की इच्छा जताना एक बेटी की जान पर भारी पड़ गया। झुंझुनूं में पिता ने ही हथौड़े से वार कर अपनी बेटी की हत्या कर दी।

पिलानी : जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के गांव घूमनसर कलां में ऑनर किलिंग के सनसनीखेज मामले का रविवार को खुलासा हुआ। प्रेम विवाह की इच्छा जताने पर नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि मृतका प्रियंका के पिता सुरेन्द्र कुमार नेहरा को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रियंका अपनी सहेली के भाई से प्रेम विवाह करना चाहती थी, लेकिन पिता इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से घर में तनाव बना हुआ था।

रात में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को भी इसी मुद्दे को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रियंका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। देर रात करीब एक बजे जब प्रियंका ने कमरे का दरवाजा खोला तो पहले से घात लगाए बैठे पिता ने हथौड़े से उसकी कनपटी पर वार कर दिया।

मौके पर ही मौत

गंभीर चोट लगने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। परिजनों और रिश्तेदारों को बताया गया कि प्रियंका की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई है। शनिवार सुबह परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया।

बिखरे खून ने खोले राज

इसी दौरान प्रियंका की मौसी ने शव को देखा तो उन्हें घटना संदिग्ध लगी। शव पर चोट के निशान और खून के धब्बों को देखकर हत्या की आशंका गहरा गई। इसके बाद मृतका के चचेरे भाई गौरव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जिसमें सच्चाई सामने आ गई।

गौरव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद करने और साक्ष्य मिटाने के प्रयासों को लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

ससुराल में रह रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र मूल रूप से सिंघाना क्षेत्र के गांव सांवलोद का निवासी है। करीब 20 वर्ष पहले उसके साले की हत्या हो जाने के बाद से वह अपनी ससुराल, गांव घूमनसर कलां में ही परिवार सहित रह रहा था।

Related Articles