लापरवाही – नाले का अधूरा निर्माण बन रहा हादसों का सबब
लापरवाही - नाले का अधूरा निर्माण बन रहा हादसों का सबब
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र तेली रोड के तिराहे पर नगर पालिका मंडल लाडनूं के ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहा पर ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे आमजन की जान जोखिम में पड़ गई है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण बिना चैंबर बनाए ही बीच में रोक दिया गया। जिसके कारण नाला पूरी तरह खुला पड़ा है। इस लापरवाही के चलते आए दिन हादसों की आशंका बनी हुई है।
शुक्रवार को यहां एक बाइक सवार खुले नाले में औंधे मुंह गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि तेली रोड तिराहा शहर का मुख्य टी प्वाइंट है। जहां से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रही है।
ठेकादार और नगर पालिका मंडल लाडनूं की इस लापरवाही के मामले में स्थानीय आम नागरिकों सहित सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने रोष जताया है, तथा समय रहते इस अधुरे बंद पड़े कार्य को जनहित में तुरंत प्रभाव से पुरा कराने की मांग की है अन्यथा कोई बड़ा हादसा होने पर इसकी पुरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकादार और नगर पालिका मंडल लाडनूं की होगी।
कायमखानी ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा करवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इनका कहना है निर्माण कार्य की प्रक्रिया चालू है इसलिए समस्या हो रही है। नाले का अधूरा निर्माण शीघ्र पूर्ण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी। हरेंद्र चौधरी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मंडल लाडनूं ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076979

