बीदासर में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने पहुंचे अतिरिक्त कलेक्टर, CHC का औचक निरीक्षण
बीदासर में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने पहुंचे अतिरिक्त कलेक्टर, CHC का औचक निरीक्षण
बीदासर : सुजानगढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर सन्तोष कुमार मीणा ने बीदासर स्थित राजकीय टांटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। अतिरिक्त कलेक्टर ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और उपचार व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना के बारे में चर्चा की गई उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076986

