[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिंजूसर आईटीआई में 30 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिंजूसर आईटीआई में 30 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन

बिंजूसर आईटीआई में 30 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के बिंजूसर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 30 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठान भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

संस्थान की सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. उमा झाझड़िया ने बताया कि मेले में मेराक्वी वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, भिवाड़ी (राजस्थान) तथा टीडीके नवीतासीस प्राइवेट लिमिटेड, बावल (हरियाणा) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा विद्युतकार, मैकेनिक सहित विभिन्न ट्रेड्स के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 13 हजार से 19 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कम दर पर कैन्टीन तथा यूनिफॉर्म की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

डॉ. झाझड़िया ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा अवश्य लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles