[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी की शादी में अनोखी पहल, गमले भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटी की शादी में अनोखी पहल, गमले भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विद्यालय को 11 पौधों से सुसज्जित गमले भेंट, बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सराहनीय कोशिश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : निकटवर्ती क्षेत्र दुलचास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल देखने को मिली। गांव के निवासी रामकुमार बुरड़क ने अपनी बेटी सुमन की शादी के शुभ अवसर पर विद्यालय को 11 पौधों से सुसज्जित गमले भेंट कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अनोखी पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर को हराभरा बनाना और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम व जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय परिवार ने इस नेक कार्य के लिए रामकुमार बुरड़क का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप चाहर ने कहा कि इस तरह के कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि बच्चों में जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति लगाव की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार होता है।

गांव में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है और अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर ऐसे कार्य करने के लिए आगे आ रहे हैं। यह पहल निश्चित रूप से समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles