[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया

भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं की जिला अध्यक्ष एवं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरि का 39वां जन्मदिवस रविवार को जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया तथा जिला अध्यक्ष को बुके, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर हर्षिणी कुलहरि ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव सभी को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करती रहेंगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़, महावीर ढाका, सुनील लांबा, अजय चाहर, भूपेंद्र शेखावत, मंत्री मंजू सैनी, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, अंजू काला, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल सहित जिले भर से अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles