टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय में रामादेवी महिला पीजी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 27-28 मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “मानवीय अनुभव और वैश्विक चुनौतियाँ : एक बहु-विषयक दृष्टिकोण” रखा गया।
संगोष्ठी के प्रथम दिवस मुख्य वक्ता डॉ. विषनावी डेसरआजू ने हेल्थ केयर सिस्टम एवं मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और वैश्विक महामारी के दौर में स्वास्थ्य और कल्याण मानवता के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। उन्होंने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं डॉ. निधि अग्रवाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल क्रांति के प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच मानवीय मूल्यों को समझना अत्यंत आवश्यक है।
दूसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र भीमराव बगुल ने भाषा, संस्कृति, परंपराओं और वैश्वीकरण के संबंधों पर अपने विचार रखे। डॉ. शिवाजी पाटिल ने मानवीय मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया, जबकि डॉ. सीमा सहल ने मानव जीवन में नैतिकता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. धनेश कुमार मीणा ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि समन्वयक डॉ. नाजिया हुसैन ने तकनीकी संचालन संभाला।
इस संगोष्ठी में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा 100 से अधिक शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार, डॉ. पिंकी, डॉ. अंशु, डॉ. सुमिता, डॉ. सविता संगवान, डॉ. अनंता शांडिल्य, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. रमाकांत शर्मा सहित कई विद्वान उपस्थित रहे। अंत में कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076986

