विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 26 अप्रैल को आयोजित होगी
विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 26 अप्रैल को आयोजित होगी
झुंझुनूं : समाज के विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय ‘विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन 26 अप्रैल (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 11 बजे से 12:30 बजे तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर चयनित केंद्रों में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा जिला स्तर पर समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक हजारों की संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है।
झुंझुनूं जिला प्रभारी नागरमल जांगिड़ ने बताया कि प्रदेश संयोजक डॉ. दिनेश जांगिड़ सारंग (आईआरएस) के विशेष प्रयासों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी, जिसमें जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा संभाग स्तर पर विजेताओं को 5100, 3100 और 2100 रुपए तथा केंद्र स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
परीक्षा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों रहेगा तथा सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इच्छुक प्रतिभागी 50 रुपए शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता का सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076991

