[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर पर पहली बार लगा ऐतिहासिक मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर पर पहली बार लगा ऐतिहासिक मेला

विश्व प्रसिद्ध झांकियों, ऊंट घोड़ियों के लवाजमे से निकाली शाही कलश यात्रा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा के प्रसिद्ध श्री चामुंडा माता मंदिर में रामनवमीं के पर्व पर गांव के इतिहास में पहली बार भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले की शुरुवात सुबह विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। विश्वप्रसिद्ध झांकियों और ऊंट घोड़ों के लवाजमे के साथ निकाली गई यात्रा का गांव के प्रमुख रास्तों पर स्वागत किया गया। नेकी राम की मशहूर घोड़ियों और ऊंटों ने नृत्य के साथ हैरत अगेज प्रस्तुतियां दी।। सिरसा हरियाणा की नामचीन सुखदेव आर्ट ग्रुप ने एक से बढ़कर एक देवताओं के झांकियों का प्रदर्शन किया। मंदिर पर यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें यजमानों ने जनकल्याण के लिए आहुतियां दी। यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद कन्या पूजन किया गया। दोपहर से रात्रि तक भंडारा चला जिसमे हजारों से अधिक लोगों ने प्रसादी पाई। सुबह से देर रात्रि तक हजारों भक्तों ने माताजी के मंदिर में मत्था टेक मनौतियां मांगी। मंदिर पुजारी रामवतार मीणा ने लगातार 45घंटे तक माता के दरबार में बैठकर सेवाएं प्रदान की।

आश्रम के महंत बाबा हरिदास तुरंत दास महाराज के भी भक्तों ने धोक लगाई। दिन भर अलग अलग आश्रमों के संत महात्माओं का आगमन लगा रहा। सांय पहली बार माता मंदिर के नीचे मेला भरा जिसमे काफी दुकानें सजाई गई। झूले लगाए गए। मेले में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें बाहर के पहलवानों ने दाव पेंच आजमाए। चामुंडा माता सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज मीणा किशोरपुरा,एवं महामंत्री अभिजीत सिंह ने बताया कि मेले की तमाम व्यवस्थाओं में माताजी की असीम कृपा के साथ साथ संपूर्ण ग्रामवासियों ओर माताजी के भक्तों का पूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा है।गांव इतिहास में 26एवं 27मार्च का दिन एक नए अध्याय के रूप में सदा सदा के लिए लिखा गया।पूरे गांव में इस ऐतिहासिक अनूठे ओर अद्भुत कार्यक्रम की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

मेले में आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा, सुदर्शन सिंह शेखावत, अजीत सिंह शेखावत,प.महेश शर्मा घाटीपुर,सुनील सैनी,रामेश्वर सेनी, महेंद्र सिंह शेखावत, श्रीराम कुमावत,देवेंद्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह शेखावत, जेपी खटाना,सरपंच मोहन लाल सैनी, ओमप्रकाश मीणा,रघुवर दास जी महाराज,अजमेर नोसल आश्रम के महंत मनोहर दास दादूपंथी,काली दास जी मेनागवार माधव दास जी महाराज,हरि दास जी महाराज,श्रीराम मीणा, राकेश मीणा,सुमित कुमावत, सीताराम सैन, दीपेंद्र सिंह शेखावत, नरेश कुमावत, शिंभू दया सैनी,लीलाराम खटाना,राजेश खटाना,बजरंग पहलवान,सकील अली, दीपेन्द्र सिंह,अनिकेत कुमावत,परवीन मीणा, अजय सिंह शेखावत, अभिजीत सिंह,पंकज मीणा,किशन कुमावत,मुकेश कुमावत, कृष्ण सेन,कविश शर्मा,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त ओर ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles