[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर से सालासर धाम के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

श्री इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर से सालासर धाम के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना हुआ

श्री इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर से सालासर धाम के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना हुआ

मंड्रेला : क़स्बे के मलसीसर रोड़ स्थित श्री इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर से शनिवार को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं का जत्था श्री सालासर बालाजी धाम के लिए पैदल रवाना हुआ जिसके द्वारा 31 मार्च को सालासर पहुंच कर निशान अर्पण किए जायेंगे। जत्था रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसके बाद भक्तों ने जय श्री बालाजी के जयकारों के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जत्था क़स्बे के मुख्य मार्गों से निकला, जहां जगह-जगह कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज सेवियों एवं भामाशाहों द्वारा पैदल यात्रियों के लिए जलपान और शीतल जल की उत्तम व्यवस्थाएं की गईं, जिससे पूरे मार्ग में सेवा और सहयोग का भाव देखने को मिला। श्री बाल राम श्रेणी के संस्थापक शंकर शरण पोलीवाल ने बताया कि यह यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और एकता का भी संदेश देती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल होकर बालाजी महाराज के दरबार में अपनी आस्था प्रकट करते हैं। समाज के सहयोग से यह यात्रा और भी सफल एवं प्रेरणा दायक बनती है। श्रद्धालुओं के उत्साह, भक्ति और अनुशासन को देखते हुए पूरे क़स्बे में धार्मिक माहौल बना रहा और सभी ने उनकी सफल यात्रा के लिए मंगल कामनाएं कीं।

Related Articles