[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: दस्तावेज सत्यापन जारी, 609 अभ्यर्थी पात्र घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: दस्तावेज सत्यापन जारी, 609 अभ्यर्थी पात्र घोषित

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: दस्तावेज सत्यापन जारी, 609 अभ्यर्थी पात्र घोषित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के तहत पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। यह प्रक्रिया संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में सेठ गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से संचालित हो रही है।

शनिवार को हुए सत्यापन में 609 अभ्यर्थियों को पात्र, 25 को प्रोविजनल पात्र तथा 1 अभ्यर्थी को अपात्र घोषित किया गया। कुल 635 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 115 अनुपस्थित रहे।

संयुक्त निदेशक द्वारा गठित विभिन्न समितियों के सदस्य कमल सारण, बेधड़क बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिंह, धर्मेंद्र मुंड, गोगराज, इरफान अली, देवकरण मीणा, गरिमा चाहर, अशोक शर्मा एवं आरिफ खान द्वारा पूरी प्रक्रिया का समन्वय करते हुए पारदर्शिता के साथ सत्यापन कार्य संपन्न कराया जा रहा है।

स्ट्रेचर पर पहुंचा अभ्यर्थी, टीम ने बाहर आकर किया सत्यापन
सहायक निदेशक प्रमेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित है। इसी क्रम में शनिवार को एक विशेष मानवीय पहल भी देखने को मिली, जब दुर्घटना में घायल बुहाना (झुंझुनूं) निवासी गोविंद एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर सत्यापन केंद्र पहुंचा। स्थिति को देखते हुए टीम ने कक्ष से बाहर आकर उसके दस्तावेजों का सत्यापन किया।

व्यवस्थित प्रक्रिया से बढ़ी गति
संयुक्त निदेशक कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रचार-प्रसार अभियान के चलते अभ्यर्थी अब व्यवस्थित रूप से दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे सत्यापन कार्य तेजी से पूरा हो रहा है।

सत्यापन के बाद फाइलों का संग्रहण एवं डेटा फीडिंग का कार्य भी निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस कार्य में रामचंद्र जांगिड़, विजय मीणा, कुलदीप कुल्हरी, रघुवीर स्वामी, नरेश बड़सर, प्रकाश सैनी, नितेश शर्मा, कुलदीप ढाका, मनोज वर्मा, मुकेश शर्मा, मनमोहन सैनी, विकास शर्मा व अली हसन सहित अन्य कार्मिक जुटे हुए हैं। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर को प्रेषित की जा रही है।

Related Articles