पगडंडी नहीं बनने से 4 किमी सड़क बनी हादसों का खतरा
सामने से वाहन आते ही साइड देना मुश्किल, जनवरी में पूरा हो चुका निर्माण कार्य
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : बाडलवास से रामकुमारपुरा तक बनाई गई करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पर पगडंडी नहीं बनने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य जनवरी 2026 में पूरा हो चुका है। लेकिन अब तक सड़क के दोनों तरफ पगडंडी का निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में सामने से दूसरा वाहन आने पर साइड देने में दिक्कत होती है और हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई सीमित होने के कारण दो बड़े वाहन आमने-सामने आने पर वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार वाहन सड़क से नीचे उतारने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। खासकर बाइक चालकों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पगडंडी बनाने की उम्मीद थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जल्द सड़क के दोनों तरफ पगडंडी बनवाने की मांग की है ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153392


