[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर बैठे मिल रहा उपचार, पेलिएटिव केयर टीम बनी जीवन का सहारा: गंभीर मरीजों के लिए राहत बन रही सरकार की योजना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर बैठे मिल रहा उपचार, पेलिएटिव केयर टीम बनी जीवन का सहारा: गंभीर मरीजों के लिए राहत बन रही सरकार की योजना

घर बैठे मिल रहा उपचार, पेलिएटिव केयर टीम बनी जीवन का सहारा: गंभीर मरीजों के लिए राहत बन रही सरकार की योजना

चूरू : भजनलाल शर्मा  के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार की होम बेस्ड पेलिएटिव केयर योजना गंभीर एवं असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। योजना के तहत मरीजों को घर पर ही उपचार, दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श और देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के गुलपुरा गांव निवासी 54 वर्षीय सुभाषचंद्र इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। वे लंबे समय से लकवा, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त होने के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अस्पताल तक पहुंच पाना भी उनके लिए बेहद कठिन हो गया था।

ऐसी स्थिति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पेलिएटिव केयर टीम उनके लिए सहारा बनकर सामने आई है। विभाग की टीम नियमित रूप से उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, दवाइयों की उपलब्धता, उपचार और जरूरी परामर्श प्रदान कर रही है।

सुभाषचंद्र की पत्नी माया ने बताया कि घर पर ही इलाज और जांच की सुविधा मिलने से परिवार को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र से सीएचओ द्वारा भी हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जा रहा है, जिससे मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी बनी हुई है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में पेलिएटिव केयर कार्यक्रम के तहत गंभीर और असहाय मरीजों की पहचान कर उन्हें घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रत्येक माह मरीजों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंचती है और आवश्यक उपचार व परामर्श उपलब्ध कराती है।

Related Articles