[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूमोली खुर्द में स्वास्थ्य जागरूकता की अलख: आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत संगोष्ठी व रैली आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

डूमोली खुर्द में स्वास्थ्य जागरूकता की अलख: आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत संगोष्ठी व रैली आयोजित

डूमोली खुर्द में स्वास्थ्य जागरूकता की अलख: आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत संगोष्ठी व रैली आयोजित

डूमोली खुर्द : आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम डूमोली खुर्द स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर हरिशंकर शर्मा ने की।

संगोष्ठी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के 18 प्रमुख बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पोषण एवं रोगों की रोकथाम से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तंबाकू मुक्त समाज का संदेश देते हुए स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखियों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच करने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।

इस आयोजन में नर्स मंजू झाझड़िया, सुशीला, सुमन, मुकेश देवी, मेल नर्स गणेश कुमार, योग प्रशिक्षक दीपक, प्रियंका एवं शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र यादव ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं आशा सहयोगिनी मनीषा, सविता सुमन और सुमन देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles