[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 दिन बार फिर पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:जयपुर कार्यालय को मिला मेल,सीकर में 2 घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

17 दिन बार फिर पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:जयपुर कार्यालय को मिला मेल,सीकर में 2 घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला

17 दिन बार फिर पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:जयपुर कार्यालय को मिला मेल,सीकर में 2 घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला

सीकर : सीकर के पासपोर्ट ऑफिस को 17 दिन बाद फिर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। जयपुर पासपोर्ट ऑफिस पर मेल आने के बाद जैसे ही सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पासपोर्ट ऑफिस वाली पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और DSB ब्रांच की टीम को बुलाया गया। जिन्होंने करीब 2 घंटे तक सर्च किया। लेकिन सर्च में कुछ नहीं मिला,ऐसे में फिर लोगों को बिल्डिंग में प्रवेश दिया गया।

पहले देखिए ये फोटोज…

धमकीभरा मेल मिलने की सूचना के बाद सिने स्क्वायर मॉल में चल रहे ऑफिस को खाली कराया गया।
धमकीभरा मेल मिलने की सूचना के बाद सिने स्क्वायर मॉल में चल रहे ऑफिस को खाली कराया गया।
मॉल में पासपोर्ट ऑफिस के अलावा करीब एक दर्जन रेस्टोरेंट, शॉप्स और मूवी थिएटर भी संचालित हैं, जिन्हें भी खाली कराया है।
मॉल में पासपोर्ट ऑफिस के अलावा करीब एक दर्जन रेस्टोरेंट, शॉप्स और मूवी थिएटर भी संचालित हैं, जिन्हें भी खाली कराया है।
मॉल में चल रहे थिएटर से सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
मॉल में चल रहे थिएटर से सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
डॉग स्क्वॉयड टीम ने सभी ऑफिसों में सर्च शुरू किया।
डॉग स्क्वॉयड टीम ने सभी ऑफिसों में सर्च शुरू किया।

हाथों में पॉपकॉर्न-कोल्डड्रिंक लेकर थिएटर से निकले लोग

बता दें कि सीकर का पासपोर्ट ऑफिस सिने स्क्वायर मॉल में स्थित है। यहां पासपोर्ट ऑफिस के अलावा करीब एक दर्जन रेस्टोरेंट, शॉप्स और मूवी थिएटर भी संचालित हैं। आज चलती मूवी के बीच ही थिएटर और अन्य परिसर को खाली करवाया गया। ऐसे में लोग हाथों में पॉपकॉर्न और कोल्डड्रिंक लेकर थिएटर से बाहर निकले।

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार जयपुर पासपोर्ट ऑफिस में धमकी मिली थी। ऐसे में तुरंत पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया। लेकिन 2 घंटे के सर्च में कुछ नहीं मिला। जिसके बाद एक बार फिर बिल्डिंग में लोगों को प्रवेश दिया गया है।

धमकी में यह लिखा… गोलियों और बमों के जरिए मां तमिलनाडु’ को साफ करेंगे

ईमेल पर आई धमकी में यह लिखा था। ‘दोपहर 2 बजे इस्लामिक प्रार्थना के दौरान आपके पासपोर्ट/डाकघर में धमाका करने लिए 10 जहरीले बम…तमिलनाडु की समस्याओं को आपके पोस्ट/पासपोर्ट कार्यालयों तक लाने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन तमिलनाडु के पत्रकार उदयनिधि के गुलाम हैं। तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था बहुत सीधी-सादी है। NGO और ‘PETA’ तथा ‘Ford Foundation’ जैसे अपने स्वार्थों को साधने वाले संगठन, जो असल में विदेशी लुटेरे हैं। कुछ ट्रस्टों को भारी मात्रा में चंदा देते हैं। ये ट्रस्ट तमिलनाडु में इन संगठनों के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। जिन दो ट्रस्टो को सबसे ज्यादा विदेशी चंदा मिला है, वे हैं- ‘मुरासोली ट्रस्ट’ और ‘DMK ट्रस्ट’ और इस समय ये दोनों ही ट्रस्ट उपमुख्यमंत्री उदपनिधि स्टालिन के नाम पर चल रहे हैं। इन अरबों डॉलर के ट्रस्टों का इस्तेमाल फिर वोट खरीदने, मीडिया और सरकारी अधिकारियों (ब्यूरोक्रेट्स) को खरीदने के लिए किया जाता है। तमिलनाडु की पूरी राजनीतिक व्यवस्था उस उदयनिधि के आगे सिर झुकाती है। इसीलिए हम (तमिल मुक्ति संगठन) ने फैसला किया है कि अब हम चुनाव जैसे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों के जरिए मां तमिलनाडु’ को साफ करेंगे। अगर Dmk 2026 चुनाव जीतती है, अपने परिवार के किसी एक सदस्य को खोना पड़ेगा।’

पहले भी मिला था मेल

इससे पहले 10 मार्च को सीकर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। तब भी जयपुर पासपोर्ट ऑफिस की मेल आईडी पर मेल आया था। उस दौरान भी करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला लेकिन कुछ नहीं मिला।

Related Articles