देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : सीकर जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर आज टीचर्स ने विरोध-प्रदर्शन किया। तपती दोपहर में सैकड़ों टीचर्स सैलरी विसंगति, DPC करवाने और ग्रीष्मावकाश बहाली समेत कई मांगों को लेकर सड़कों पर निकले। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले टीचर्स ने कल्याण सर्किल से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। 7 सूत्रीय मांग लिखी तख्तियां हाथ में लेकर टीचर्स रैली में शामिल हुए। मांग नहीं माने जाने पर 29 मई को प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी।
शिक्षा व्यवस्था को बदहाल किया, आंदोलन की दी चेतावनी
टीचर्स यूनियन प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की हठधर्मिता ने टीचरों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। अब टीचर चुप बैठने वाले नहीं हैं और 7 सूत्रीय मांगों पर जल्द पॉजिटिव निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान टीचर्स ने अवकाश कटौती में दोहरे मापदंड, प्रमोशन व पोस्टिंग में अनियमितताओं, थर्ड ग्रेड टीचर्स के पेंडिंग ट्रांसफर, सैलरी प्रॉब्लम्स के लिए सरकार और शिक्षा विभाग की तानाशाही कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हुए शिक्षा व्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाया।
महासंघ के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह व जिला महिला मंत्री नीतू शर्मा ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द ही पॉजिटिव डिसीजन नहीं लिया तो 29 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ये हैं टीचर्स की 7 प्रमुख मांग-
देखें प्रदर्शन के PHOTOS…




जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us