भादरा में छात्र से मारपीट का खेतड़ी में विरोध:आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
भादरा में छात्र से मारपीट का खेतड़ी में विरोध:आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खेतड़ी : खेतड़ी में ब्राह्मण समाज ने भादरा तहसील के मलसीसर गांव में एक छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सुनील चौहान को मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि छात्र रजत शर्मा के साथ बस के कंडक्टर और अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। समाज ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हिंसक घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया ने बताया कि घायल छात्र रजत शर्मा एक मेधावी और खेल प्रतिभा से जुड़ा छात्र है। मारपीट के कारण उसके जबड़े, आंख, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगने की बात कही गई है, जिससे उसके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
समाज ने सरकार से घायल छात्र के समुचित उपचार, आर्थिक सहायता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं, और प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया, एडवोकेट संजय सुरोलिया, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, निखिल शर्मा, डॉ. राघवेंद्र पाल, पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, एडवोकेट पीयूष सुरोलिया सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152133
