[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध मुर्गी फार्म की शिकायत करने पर पथराव:35 बदमाशों ने किया हमला,पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अवैध मुर्गी फार्म की शिकायत करने पर पथराव:35 बदमाशों ने किया हमला,पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप

अवैध मुर्गी फार्म की शिकायत करने पर पथराव:35 बदमाशों ने किया हमला,पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप

रानोली : सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र स्थित टीबा की ढाणी में अवैध रूप से संचालित मुर्गी फार्म की शिकायत करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। मुर्गी फार्म की शिकायत के बाद देर रात बदमाशों ने पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर पथराव और तोड़फोड़ की। मामले में आज पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना 11 मई रात की है। पीड़ितों ने SP को ज्ञापन देकर बताया कि विजयनगर में एग्रीकल्चर फार्म पर एक मुर्गी फार्म खोला गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद दांतारामगढ़ SDM ने फार्म पर राेक लगाते हुए संचालक को पाबंद कर दिया था। ग्राम पंचायत ने भी एनओसी नहीं दी। इसके बावजूद, 11 मई की रात फार्म संचालक ने अवैध रूप से मुर्गी पालन शुरू कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पीड़ित के घर पर पत्थर फेंकते हुए आरोपी मुर्गी फार्म संचालक।

30 से 35 लोगों ने पीड़ित परिवार पर किया हमला

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बाद रंजिशवश उसी रात मुर्गी फार्म संचालक 6 से 7 गाड़ियों में सवार होकर करीब 30 से 35 लोगों के साथ बाबूलाल के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर पर पथराव किया, खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सरकारी भूमि पर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने और चारदीवारी गिराने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में शामिल कुछ वाहन बिना नंबर के भी थे। पूरी वारदात पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

6 से 7 गाड़ियों में भरकर आए थे 30 से 35 बदमाश।
6 से 7 गाड़ियों में भरकर आए थे 30 से 35 बदमाश।

सूचना के 1 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

पीड़ित ने आरोप लगाया गया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। अगले दिन जब पीड़ित परिवार रानोली थाने पहुंचा तो उन्हें और उनके पड़ोसियों को देर रात तक थाने में बैठाए रखा गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने समझौते का दबाव बनाया और विरोध करने पर शांतिभंग में कार्रवाई की चेतावनी दी।

आरोपियों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मुर्गी फार्म शुरू कर दिया ।
आरोपियों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मुर्गी फार्म शुरू कर दिया ।

सीसीटीवी दिखाने के बाद भी दर्ज नहीं किया मुकदमा

पीड़ित बाबूलाल ने बताया कि पुलिस को पथराव और हमले के स्पष्ट CCTV फुटेज उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब पीड़ित परिवार ने SP से मिलकर रानोली थाने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, मामले की जांच दूसरे अधिकारी से करवाने और अवैध मुर्गी फार्म को तुरंत बंद करवाकर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles