तेज आंधी से टीनशेड उड़ा, चार बकरियों की मौत:हरिपुरा गांव में भैंस का पैर कटा, परिवार सुरक्षित बचा
तेज आंधी से टीनशेड उड़ा, चार बकरियों की मौत:हरिपुरा गांव में भैंस का पैर कटा, परिवार सुरक्षित बचा
रानोली : रानोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलासरा के हरिपुरा गांव में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आंधी के कारण भोजराज के घर का टीनशेड उड़ गया और साइड की दीवारें गिर गईं। इस घटना में चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पैर कट गया।
हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय भोजराज और उनका परिवार टीनशेड के भीतर मौजूद नहीं था। इससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका। पीड़ित ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण टीनशेड उड़ गया, जिससे उन्हें पशुओं को बचाने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीण मुकेश गुर्जर ने जानकारी दी कि तेज आंधी और बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित भोजराज को सरकारी सहायता प्रदान की जाए। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई परिवारों को इस प्राकृतिक आपदा से नुकसान भी झेलना पड़ा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152171

