[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीलगाय से बचने में स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराई:पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश बनियासर की मौत, दो साथी घायल; राजेरा के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नीलगाय से बचने में स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराई:पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश बनियासर की मौत, दो साथी घायल; राजेरा के पास हुआ हादसा

नीलगाय से बचने में स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराई:पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश बनियासर की मौत, दो साथी घायल; राजेरा के पास हुआ हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर के भाजपा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य और तोलासर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश बनियासर अपने साथियों के साथ बीकानेर जा रहे थे। इस दौरान नीलगाय सामने आने से स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ गया और वो बिजली पोल से टकरा गई।

हादसा राजेरा गांव के पास मंगलवार शाम को हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार बीकमसरा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बीरबलनाथ सिद्ध और दलूसर निवासी नौरंगलाल शर्मा को मामूली चोटें आईं। बीरबलनाथ सिद्ध को आगे के उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नीलगाय से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य जगदीश बनियासर (70) का मंगलवार शाम अपनी स्कॉर्पियो से सरदारशहर से कालू होते हुए बीकानेर जा रहे थे। राजेरा गांव के पास अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय से बचने के प्रयास में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।

हादसे में जगदीश बनियासर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में बीकमसरा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बीरबलनाथ सिद्ध और दलूसर निवासी नौरंगलाल शर्मा भी सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आईं। बीरबलनाथ सिद्ध को आगे के उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता भंवरलाल पांडर ने बताया- जगदीश बनियासर पूर्व विधायक अशोक पिंचा के करीबी सहयोगी थे। उन्होंने लंबे समय तक उनके साथ राजनीतिक कार्य किया। वे भाजपा के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता रहे। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भी जीता था।

भाजपा संगठन में उन्होंने अध्यक्ष और महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा, वे सहकारी समिति के अध्यक्ष भी रहे। उनका सरल और मिलनसार स्वभाव उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बनाता था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जगदीश बनियासर अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके बेटे दीपक शर्मा वर्तमान में तोलासर ग्राम पंचायत के सरपंच हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 10 बजे सरदारशहर के दिखनादा मुक्तिधाम में किया गया।

Related Articles