पानी को तरसे लोग, टैंकरों की भी कालाबाजारी:लोग बोले- 25 दिन से ट्यूबवेल खराब; अधिकारियों को शिकायत की लेकिन समाधान नहीं
पानी को तरसे लोग, टैंकरों की भी कालाबाजारी:लोग बोले- 25 दिन से ट्यूबवेल खराब; अधिकारियों को शिकायत की लेकिन समाधान नहीं
सीकर : सीकर के बसंत विहार में पानी की किल्लत से लोग परेशान है। कृषि उपज मंडी के पीछे,श्मशान घाट के पास एक ट्यूबवेल है, जिससे 100 से ज्यादा घरों में पेयजल सप्लाई होती है। ये ट्यूबवैल पिछले 25 दिनों से खराब है। हर दूसरे दिन ट्यूबवेल की मोटर जल जाती है। ऐसे में अब करीब 800 लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए भी तरस गए हैं। पानी की किल्लत से टैंकरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। वार्ड 54 के लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या के बारे में बताया।
कलेक्टर ने ट्यूबवेल सही करने का दिया आदेश
पूर्व पार्षद रतन शर्मा ने बताया कि जलदाय विभाग के AEN, JEN और एक्सईएन तक बार-बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। यहां तक कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने बिना समाधान के ही खानापूर्ति कर दी।वार्डवासियों की समस्या जानकर कलेक्टर आशीष मोदी ने जलदाय विभाग के एसई को ट्यूबवेल की समस्या का स्थाई समाधान कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
पेयजल समस्याओं से बढ़ी टैकरों की कालाबाजारी
सीकर में पेयजल समस्या गहराती जा रही है। गर्मी की वजह से ट्यूबवेलों की मोटर खराब हो रही है। जलदाय विभाग भी राहत देने की कोशिश कर रहा है लेकिन गर्मी में पानी की खपत बढ़ गई है। ऐसे में लोग टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। सामान्य रूप से एक टैंकर 500 रुपए तक आता था, लेकिन अब टैंकरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। टैंकर से पानी डालने वाले एक टैंकर के 800-900 रुपए तक वसूल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235524


