[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुए शिक्षक मांगेलाल काला, विद्यालय को दिए ₹51 हजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुए शिक्षक मांगेलाल काला, विद्यालय को दिए ₹51 हजार

प्रधानाचार्य बोलीं- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, जीवनभर समाज का मार्गदर्शक रहता है

पिलानी : ग्राम पंचायत झेरली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक मांगेलाल काला के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं परिजनों ने उनका सम्मान करते हुए उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल को याद किया।

कार्यक्रम में मांगेलाल काला के साथ उनकी धर्मपत्नी चांदकौर, पुत्र मुकेश (जेईएन, रेलवे दिल्ली), विकास (असिस्टेंट मैनेजर, ईएसआईसी जयपुर), पुत्रवधु डॉ. प्रिया (मेडिकल ऑफिसर, सीकर), अंजलि, पुत्री सोनिया (अध्यापिका) एवं दामाद राहुल भाटिया (एक्सईएन, स्थानीय निकाय विभाग) सहित परिजनों का सम्मान किया गया।

प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा ने कहा कि मांगेलाल काला ने पिछले आठ वर्षों में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, नामांकन वृद्धि, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि “एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवनभर समाज का मार्गदर्शक बना रहता है।”

उन्होंने कहा कि श्री काला ने अपने कार्यों से यह साबित किया कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार और समाज निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यालय परिवार उनकी ईमानदार और प्रेरणादायी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

विद्यालय को दिए ₹51 हजार

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान मांगेलाल काला ने विद्यालय के विकास के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मांगेलाल काला के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles