[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में देर रात अज्ञात जानवर का हमला:7 मवेशियों की मौत, 5 घायल; पशुपालकों में दहशत, बोले- निगरानी बढ़ाई जाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में देर रात अज्ञात जानवर का हमला:7 मवेशियों की मौत, 5 घायल; पशुपालकों में दहशत, बोले- निगरानी बढ़ाई जाए

धोद में देर रात अज्ञात जानवर का हमला:7 मवेशियों की मौत, 5 घायल; पशुपालकों में दहशत, बोले- निगरानी बढ़ाई जाए

धोद : धोद क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात जानवर के हमले में सात पशुओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इन घटनाओं से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पहली घटना रामबक्सपुरा गांव में किसान गोपाल के खेत में हुई। यहां अज्ञात जानवर के हमले से भेड़ की मौत हो गई और दो भेड़ें घायल हो गईं।

दूसरी घटना धोद कस्बे के पावर हाउस के पीछे हुई। सलीम के घर में बंधी 6 बकरियों की मौत हो गई, जबकि दो बकरियां और भेड़ घायल हो गईं। घटनाओं की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं को संभाला। सूचना के बाद वेटरनरी डॉक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पशुओं का उपचार किया।

इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अज्ञात जानवर का पता लगाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles