[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीसीएमओ का औचक निरीक्षण,श्रीमाधोपुर में 13 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले:सभी को कारण बताओ नोटिस, संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

बीसीएमओ का औचक निरीक्षण,श्रीमाधोपुर में 13 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले:सभी को कारण बताओ नोटिस, संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद कार्रवाई

बीसीएमओ का औचक निरीक्षण,श्रीमाधोपुर में 13 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले:सभी को कारण बताओ नोटिस, संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद कार्रवाई

श्रीमाधोपुर : बुधवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने श्रीमाधोपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहित आधा दर्जन स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 स्वास्थ्यकर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि तीन कर्मचारी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई संपर्क पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है।

बीसीएमओ डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने बताया- अनुपस्थित और विलंब से आने वाले सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों के आईडी कार्ड और ड्रेस कोड में भी कमियां पाई गईं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में सही व्यवस्थाओं के निर्देश

निरीक्षण में सीएचसी श्रीमाधोपुर में दो चिकित्सा अधिकारी, एक एएनएम और एक वार्ड बॉय अनुपस्थित मिले। उप स्वास्थ्य केंद्र भारणी में एक एएनएम, सिमारला जागीर में एक सीएचओ और दो एएनएम, अरनिया में एक सीएचओ, जलालपुर में एक सीएचओ और दो एएनएम तथा ढाणी सिंगयावाली में एक एएनएम ड्यूटी से नदारद पाई गईं। इसके अतिरिक्त, एक डॉक्टर, एक नर्सिंग ऑफिसर और एक एआरजी (सहायक रेडियोग्राफर) निर्धारित समय से देरी से अस्पताल पहुंचे।

डॉ. शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ को एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने, मरीजों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा क्षेत्र में जारी गर्मी और लू को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles