एंटी रोमियो स्क्वॉड से उलझा युवक गिरफ्तार:नाबालिग के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला था, पुलिस ने लड़की को भाई को सौंपा
एंटी रोमियो स्क्वॉड से उलझा युवक गिरफ्तार:नाबालिग के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला था, पुलिस ने लड़की को भाई को सौंपा
चूरू : चूरू शहर के नेचर पार्क में गश्त के दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को एक नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला था। पुलिस टीम ने जब दोनों से पूछताछ शुरू की, तो युवक आवेश में आ गया। उसने पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उसे शांत रहने और सहयोग करने की समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माना और मरने-मारने पर उतारू हो गया।
स्थिति बिगड़ती देख और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान फतेहपुर के वार्ड 25 निवासी समीर (23) के रूप में हुई है। समीर वर्तमान में चूरू के धोबी चौक स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा है।
पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे उसके भाई को सौंप दिया है। आरोपी युवक समीर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2235525


