वरिष्ठ शिक्षक चौथमल मोगा सेवानिवृत्त
बावड़ी विद्यालय में सम्मान रैली निकालकर दी विदाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : नेशनल हाईवे 52 पर स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बावड़ी में संस्कृत के वरिष्ठ शिक्षक चौथमल मोगा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। कार्यक्रम से पहले बावड़ी प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश बाजिया ने वरिष्ठ शिक्षक मोगा को माला, साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इसके बाद राजीव गांधी सेवा केंद्र से शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक एक सम्मान रैली निकाली गई। इस रैली में शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरे मार्ग में चौथमल मोगा का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चौथमल मोगा ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का भी मार्गदर्शन दिया। उनकी सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। समारोह के दौरान उन्हें साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में चौथमल मोगा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव शिक्षा एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला कुमारी, भामाशाह गोवर्धन अग्रवाल, रामावतार बगड़िया, रघुनाथ कुमावत सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235569


