चिड़ावा में पेयजल किल्लत, वार्डवासियों ने किया विरोध:जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, एईएन ने दिया समाधान का आश्वासन
चिड़ावा में पेयजल किल्लत, वार्डवासियों ने किया विरोध:जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, एईएन ने दिया समाधान का आश्वासन
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 28 में गंभीर पेयजल संकट गहरा गया है। अडूकिया स्कूल के सामने स्थित बर्फ फैक्ट्री के आसपास के घरों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या से परेशान वार्डवासी अपनी शिकायत लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पीने के साफ पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी ने नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने वार्डवासियों की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि पेयजल किल्लत का जल्द समाधान किया जाएगा।
एईएन सविता चौधरी ने बताया कि विभागीय स्तर पर इस समस्या की बारीकी से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक तकनीकी या प्रशासनिक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके। वार्डवासियों ने विभाग के अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि क्षेत्र में नियमित और सुचारू जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235509