नीमकाथाना में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन:अवकाश सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग, आंदोलन की चेतावनी
नीमकाथाना में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन:अवकाश सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग, आंदोलन की चेतावनी
नीमकाथाना : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड नीमकाथाना के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
शिक्षिका सारिका यादव ने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने से उनमें नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शिक्षकों ने मांग की कि ग्रीष्म अवकाश सहित सभी प्रकार के अवकाश यथावत रखे जाएं और उनमें किसी प्रकार की कटौती न हो। इसके साथ ही, सत्र 2026-27 में शिक्षकों के स्थानांतरण करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियां पूरी करने और रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में आरजीएचएस योजना को सुचारू रूप से जारी रखने, संविदा शिक्षकों को नियमित करने और वेतन विसंगतियों का समाधान करने की भी मांग शामिल थी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2152104


