गाय बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, पांच घायल:गर्भवती महिला का ममता कार्ड बनवाने जा रहे थे परिजन
गाय बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा, पांच घायल:गर्भवती महिला का ममता कार्ड बनवाने जा रहे थे परिजन
चूरू : चूरू में खण्डवा-चूरू रोड पर बुधवार सुबह एक ऑटो गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटना उस समय हुई जब ऑटो ड्राइवर रामलाल गाय को बचाने की कोशिश कर रहा था। अचानक सड़क पर गाय आने से संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग खण्डवा गांव से चूरू आ रहे थे।
घायलों में सरदारशहर के वार्ड 53 निवासी भावना, गर्भवती पूजा (24), डेढ़ माह का लोकेश, पांच वर्षीय दीवांशी और ताराचंद शामिल हैं। भावना ने बताया कि वे गर्भवती पूजा का ममता कार्ड बनवाने के लिए चूरू के डीबी अस्पताल जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे एक बोलेरो सवार ने सभी घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गर्भवती पूजा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने इस दुर्घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235490

