नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई:आज से नई रेट पर मिलेगा, लोगों को सीकर जिले में 46 पंपों पर मिलगा फायदा
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई:आज से नई रेट पर मिलेगा, लोगों को सीकर जिले में 46 पंपों पर मिलगा फायदा
सीकर : प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। कंपनी ने पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। सीकर में आज से नई रेट पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री की जा रही है।
सीकर के नवलगढ़ रोड पर नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप संचालक सुशील स्वामी ने बताया कि पहले पेट्रोल का भाव 118.93 रुपए प्रति लीटर था जो अब 113.93 रुपए प्रति लीटर हो चुका है। डीजल का भाव 101.65 रुपए प्रति लीटर था जो अब 98.65 रुपए प्रति लीटर हो चुका है।
नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए आए राजेश ने बताया कि उनके घर के सबसे नजदीक नायरा पेट्रोल पंप है। अब कीमत कम होने से उनके घर खर्चे में भी कमी आएगी।
बता दें कि सीकर जिले में नायरा एनर्जी के करीब 46 पेट्रोल पंप है। सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल नई रेट के मुताबिक बेचा जा रहा है। राजस्थान में नायरा के करीब 900 पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में कमी जैसे कारण माने जा रहे हैं।
इससे पहले नायरा कंपनी के द्वारा 26 मार्च 2026 को राजस्थान में पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। तब ईरान युद्ध के कारण बढ़ोतरी हुई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2235397

