[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर‌ रोटरी क्लब‌ में रश्मि अध्यक्ष और मीनाक्षी सचिव बनीं:नई टीम में महिलाओं को कमान, डॉक्टर्स-डे पर कर्मवीरों‌ का सम्मान और पौधारोपण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर‌ रोटरी क्लब‌ में रश्मि अध्यक्ष और मीनाक्षी सचिव बनीं:नई टीम में महिलाओं को कमान, डॉक्टर्स-डे पर कर्मवीरों‌ का सम्मान और पौधारोपण किया

सीकर‌ रोटरी क्लब‌ में रश्मि अध्यक्ष और मीनाक्षी सचिव बनीं:नई टीम में महिलाओं को कमान, डॉक्टर्स-डे पर कर्मवीरों‌ का सम्मान और पौधारोपण किया

सीकर : सीकर रोटरी क्लब की साल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव हो गया है। इस बार नई कार्यकारिणी में प्रमुख पद महिलाओं को दिए गए हैं। नई टीम में डॉ. रश्मि गर्ग को अध्यक्ष और डॉ. मीनाक्षी भार्गव को सचिव चुना गया है।

निवर्तमान क्लब अध्यक्ष धीरज कंवर और सचिव गौरव सोमानी ने बताया कि नई टीम का कार्यकाल अगले एक साल तक रहेगा। इस दौरान नई टीम शहर के सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाएगी। इस साल रोटरी क्लब सीकर का कद प्रांतीय स्तर पर काफी बढ़ा है और क्लब को कई महत्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी में ये है शामिल

नए प्रांतपाल अरूण बगड़िया ने प्रांतीय टीम की घोषणा करते हुए सीकर रोटरी क्लब के सीनियर मेंबर्स को टीम‌ में पदाधिकारी बनाया है। बगड़िया ने बताया कि प्रांतीय टीम में सीनियर सर्जन को डॉ. GL राठी को एडवाइजर, डॉ. SL सोनी को हेल्थ अवेयरनेस कमेटी का चेयरमैन, सुनील मोर को डिस्ट्रिक्ट एंडोमेंट फंड एंड मेजर गिफ्ट कमेटी का चेयरमैन, डॉ. अमर सिंह कविया को डिस्ट्रिक्ट फेलोशिप कमेटी का चेयरमैन, सीकर क्लब की अध्यक्ष धीरज कंवर डिस्ट्रिक्ट स्पाउज पार्टिसिपेशन एंड इन्वॉल्वमेंट कमेटी का चेयरमैन, डॉ. अंकुश राठी को डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप कमेटी का वाइस चेयरमैन, डॉ. दिव्या कचोलिया को डिस्ट्रिक्ट डिजीज प्रिवेंशन एंड ट्रीटमेंट कमेटी का वाइस चेयरमैन, जगदीश कुमावत को यूथ एक्सचेंज कमेटी का सेक्रेटरी, लक्ष्मीकान्त बियानी को डिस्ट्रिक्ट एंडोमेंट कमेटी का सेक्रेटरी बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद रोटरी क्लब के सदस्यों ने आज डॉक्टर्स-डे और CA-डे के मौके पर एक निजी कॉलेज में पौधारोपण व कर्मवीर सम्मान कार्यक्रम किया। इस मौके पर स्वच्छता कर्मी, सुरक्षा कर्मियों का सम्मान‌ किया गया।

Related Articles