[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में वकीलों का 58 दिन का धरना समाप्त:विधायक श्रवण कुमार की मौजूदगी में SDM के तबादले के बाद खत्म किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में वकीलों का 58 दिन का धरना समाप्त:विधायक श्रवण कुमार की मौजूदगी में SDM के तबादले के बाद खत्म किया प्रदर्शन

सूरजगढ़ में वकीलों का 58 दिन का धरना समाप्त:विधायक श्रवण कुमार की मौजूदगी में SDM के तबादले के बाद खत्म किया प्रदर्शन

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में वकीलों का 58 दिनों से चला आ रहा धरना समाप्त हो गया। उपखंड अधिकारी दीपक चंदन के ट्रांसफर के बाद यह फैसला लिया गया। धरने के समापन के समय सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

SDM के ट्रांसफर की मांग थी

यह धरना उपखंड अधिकारी दीपक चंदन की वकीलों के प्रति कथित अभद्र कार्यशैली और वकील चंद्रप्रकाश के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में शुरू किया गया था। वकीलों ने मांग की थी कि जब तक दीपक चंदन का ट्रांसफर नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

बैठक में धरना समाप्ति की घोषणा

विधायक श्रवण कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर वकीलों को सूचित किया कि उपखंड अधिकारी दीपक चंदन का ट्रांसफर घड़साना कर दिया गया है। उन्होंने जनहित में धरना समाप्त करने का आग्रह किया। इसके बाद बार एसोसिएशन ने बैठक कर धरने को समाप्त करने की घोषणा की।

धरने को मदनसिंह राठौड़, शिवराज सिंह राठौड़ और सुरेंद्र सिंह तंवर ने संबोधित किया। इस अवसर पर एडवोकेट शिवराज गोठड़िया, अनिल शर्मा, अभिषेक सेवदा, पवन कुमावत, संजय सैनी, सुरेश दानोदिया, सोमवीर सिंह खीचड़, रतनलाल तंवर, अजय जडेजा, प्रदीप तुंदवाल, पीयूष शर्मा, रामेश्वर दयाल, मनोज डिगरावाल, चंद्रप्रकाश, संजू तंवर, संजय सेन, पंकज खीचड़, सुनील सोमरा, अंकित शर्मा, विनोद चंदोलिया, दीपक सैनी, कृष्णपाल सहित कई अन्य वकील मौजूद रहे।

Related Articles