[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ते के विवाद में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा,घर को बंद कर करीब तीन घंटे तक बांधे रखा, पुलिस ने छुड़ाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

रास्ते के विवाद में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा,घर को बंद कर करीब तीन घंटे तक बांधे रखा, पुलिस ने छुड़ाया

रास्ते के विवाद में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा,घर को बंद कर करीब तीन घंटे तक बांधे रखा, पुलिस ने छुड़ाया

सिंघाना : झुंझुनूं में रास्ते विवाद को लेकर युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई। युवक को करीब तीन घंटे तक पेड़ से बांधा रखा। परिजन पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उन्हें अंदर आने से रोका गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मामला जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे का है। घटना का वीडियो आज सामने आया है। पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने परिवार के 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

20 दिनों से चल रहा था रास्ते का विवाद

सिंघाना थाना एसएचओ सुगन सिंह ने बताया- पीड़ित युवक डूमोली खुर्द निवासी राहुल कुमार है। राहुल का गांव में ही एक खाली प्लॉट है, जिसमें उसने कुछ पौधे लगाए हुए हैं। प्लॉट के पीछे ही राहुल के ताउ रोहिताश का मकान है। रोहिताश के मकान में आने-जाने के लिए प्लॉट के पीछे सी रास्ता है, जिसे रोहिताश ने बंद कर दिया और राहुल के प्लॉट के बीच रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच करीब 20 दिनों से विवाद चल रहा था।

मारपीट करते हुए घर ले गए

बुधवार दोपहर को राहुल अपने प्लॉट में पौधों को पानी देने के लिए पहुंचा। इसी दौरान रोहिताश पहुंचा और राहुल को पानी डालने से मना करने लगा। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रोहिताश की पत्नी प्रेम, बेटा इंद्रजीत, उदय सिंह, पुत्रवधु सरोज और कंचन मौके पर पहुंचे। सभी ने राहुल के साथ मारपीट शुरू की और पीटते हुए घर पर ले गए। यहां राहुल को पेड़ से बांध दिया।

करीब तीन घंटे तक पेड़ से बांधे रखा

घटना की सूचना मिलने पर राहुल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गेट बंद कर लिया। करीब तीन घंटे तक राहुल को पेड़ से बांधे रखा और जमकर पिटाई की। इसके बाद परिजनों ने सिंघाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया। मारपीट में घायल राहुल को पहले सिंघाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां राहुल का इलाज जारी है।

6 लोगों पर मामला दर्ज

थानाधिकारी ने बताया कि राहुल की मां मंजू देवी की रिपोर्ट के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश बना हुआ है। राहुल के परिवार में उसके पिता सतपाल, माता मंजू और एक बहन है।

पहले देखें घटना से जुड़े PHOTOS

आरोपी परिवार राहुल को पीटते हुए अपने घर ले गए और पेड़ से बांधकर मारपीट की।
आरोपी परिवार राहुल को पीटते हुए अपने घर ले गए और पेड़ से बांधकर मारपीट की।

आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक पेड़ से बांधे रखा।
आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक पेड़ से बांधे रखा।
परिवार के सभी लोग खाट पर बैठकर मारपीट देखते रहे।
परिवार के सभी लोग खाट पर बैठकर मारपीट देखते रहे।

सूचना मिलने पर पीड़ित के परिवार वाले रोहिताश के घर पहुंचे तो घर को अंदर से बंद कर लिया।
सूचना मिलने पर पीड़ित के परिवार वाले रोहिताश के घर पहुंचे तो घर को अंदर से बंद कर लिया।

Related Articles