स्कूल के पास पटाखे की चिंगारी से कचरे में आग:खाली पड़े नोहरे में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
स्कूल के पास पटाखे की चिंगारी से कचरे में आग:खाली पड़े नोहरे में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
सरदारशहर : सरदारशहर में तीन नंबर स्कूल के पास गुरुवार देर रात एक खाली पड़े नोहरे के कचरे में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये आग एक बारात से छोड़े गए पटाखे की चिंगारी से लगी, जो कचरे में जा गिरी। आग की लपटें ऊंची उठती देख पास के एक घर की महिला ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
मोहल्ले के लोगों ने आशंका जताई कि यदि हवा तेज होती तो आग आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि, इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। स्थानीय निवासियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पटाखे छोड़ते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2075869


