गुढ़ागौड़जी में सीवरेज कार्य से खुले गड्ढे:सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर स्थानीय लोगों को परेशानी, हादसों का डर
गुढ़ागौड़जी में सीवरेज कार्य से खुले गड्ढे:सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर स्थानीय लोगों को परेशानी, हादसों का डर
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। घूमचक्कर क्षेत्र में सड़क खोदकर छोड़े गए खुले गड्ढे, बाहर निकले लोहे के सरिए और बेतरतीब पड़ी निर्माण सामग्री लगातार हादसों का कारण बन रही है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। रात के समय सड़क पर पड़े सरिए और गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक सवार और राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं।
लोगों का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सड़क पर न तो बैरिकेडिंग है, न चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रात में किसी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था की गई है।
कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। कस्बेवासियों ने मांग की है कि सीवरेज कार्य को जल्द पूरा कर सड़क को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2152148


