[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा गोल्ड ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:गुजरात के व्यापारी से की थी 7 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी पहले ही पकड़े गए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा गोल्ड ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:गुजरात के व्यापारी से की थी 7 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी पहले ही पकड़े गए

चिड़ावा गोल्ड ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:गुजरात के व्यापारी से की थी 7 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी पहले ही पकड़े गए

चिड़ावा : चिड़ावा थाना पुलिस ने गोल्ड के नाम पर ठगी के एक मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चिड़ावा निवासी मोहित उर्फ लाला के रूप में हुई है। उस पर सुलताना थाने के हिस्ट्रीशीटर रजनीश डारा के साथ मिलकर गुजरात के एक व्यापारी से सात लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस इस मामले में पहले ही हिस्ट्रीशीटर रजनीश डारा (किशोरपुरा निवासी) और नीतिश कुमार (गोठड़ा निवासी) को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम में प्रशिक्षु आरपीएस अंबिका चौधरी, एसआई कैलाशचंद्र, एएसआई किशनसिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार और आसूचना अधिकारी अमित सिहाग शामिल थे।

Related Articles