मधुमक्खियों के हमले से भाई-बहन घायल:चूरू रेफर, CPR से युवक की जान बचाई; कॉलेज से लौटते समय हादसा
मधुमक्खियों के हमले से भाई-बहन घायल:चूरू रेफर, CPR से युवक की जान बचाई; कॉलेज से लौटते समय हादसा
राजगढ़ : चूरू की राजगढ़ तहसील के भाकरा गांव में शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले से एक भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। कॉलेज से लौटते समय हुए इस हमले के बाद दोनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में युवक की हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचने पर वह अचेत हो गया, जिसकी जान 108 एंबुलेंस और इमरजेंसी स्टाफ ने सीपीआर देकर बचाई।
भाकरा निवासी राजवीर ने बताया कि उनका बेटा अमित (18) बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शुक्रवार को राजगढ़ स्थित कॉलेज में प्रैक्टिकल देने आया था। उसके साथ उसकी बड़ी बहन स्वीटी (20) भी थी, जो राजगढ़ में प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरवाने आई थी। प्रैक्टिकल खत्म होने के बाद दोनों कॉलेज से लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में किसी अन्य छात्र ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने अमित और स्वीटी सहित कई लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से अमित और स्वीटी की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी वाहन से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
राजगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी रही, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। चूरू ले जाते समय रास्ते में अमित की तबीयत और बिगड़ गई।
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचते ही अमित अचेत हो गया। इस गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस के पायलट, ईएमटी और इमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचाई। फिलहाल अमित की हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2075943


