[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री बने सीताराम लुगरिया:खेजड़ा में कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री बने सीताराम लुगरिया:खेजड़ा में कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री बने सीताराम लुगरिया:खेजड़ा में कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

सरदारशहर : राजस्थान भाजपा की अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में चूरू के सीताराम लुगरिया को लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री गुरु धानका के आवास पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने सीताराम लुगरिया को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सीताराम लुगरिया ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

लुगरिया ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में आगामी समय में अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

इस मौके पर भाजयुमो नगर महामंत्री गुरु धानका, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, सुमेरमल धानका, पवन बागड़ी, कुरड़ाराम, किशनलाल, प्रताप खरोड़, महेंद्र, संतोष, संदीप लुगरिया, सतवचन, रामचंद्र, धर्मपाल, धर्मेंद्र, मुनीराम, गिरधारीलाल, धनपत और सुनील बागड़ी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles