राजगढ़ में ट्रैक्टर में तेज साउंड बजाने पर कार्रवाई:पुलिस ने ट्रैक्टर से टेप-स्पीकर जब्त कर युवक को किया गिरफ्तार
राजगढ़ में ट्रैक्टर में तेज साउंड बजाने पर कार्रवाई:पुलिस ने ट्रैक्टर से टेप-स्पीकर जब्त कर युवक को किया गिरफ्तार
राजगढ़ : राजगढ़ थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में संगीत बजाकर लोगों को परेशान करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके ट्रैक्टर से टेप और स्पीकर जब्त किए हैं। थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि यह घटना 26 मार्च की रात को हुई। पुलिस गश्त के दौरान बस स्टैंड, गुलपुरा मोड़ होते हुए पिलानी मोड़ से पुलिस थाना राजगढ़ के मुख्य गेट के पास पहुंची थी। इसी दौरान पिलानी पुलिया की तरफ से एक ट्रैक्टर तेज आवाज में हरियाणवी गाना बजाते हुए आता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजस्थान नॉइज कंट्रोल (आरएनसी) एक्ट की धारा के तहत इसे दंडनीय अपराध मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2075943


