[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा, खान ढहने से मजदूर और मशीनें मलबे में दबीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा, खान ढहने से मजदूर और मशीनें मलबे में दबीं

तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाला, एक की तलाश जारी; अंधेरे में रेस्क्यू अभियान में परेशानी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र की मोकलवास पंचायत स्थित झरिंडा गांव में गुरुवार देर शाम एक खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। श्याम क्रेशर के नाम से संचालित खान का बड़ा हिस्सा अचानक ढह जाने से वहां काम कर रहे मजदूर और मशीनें मलबे में दब गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय खान में एल एंड टी मशीन, डंपर और कई मजदूर कार्य कर रहे थे। अचानक चट्टान और मलबा गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर अब भी मलबे में दबा हुआ बताया जा रहा है। उसे निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

हादसे में दो डंपर और एक एल एंड टी मशीन भी मलबे की चपेट में आ गई। घायलों में दीपावास निवासी दशरथ सिंह, विक्रम सिंह, चैन सिंह और भगत सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कोटपूतली ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही नीमकाथाना डिप्टी, सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया। हालांकि अंधेरा अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा मौके पर आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles