रामनवमी से पहले सीकर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रामनवमी से पहले सीकर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। भव्य शोभायात्रा से एक दिन पहले शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह और सीओ सिटी संदीप सिंह की मौजूदगी में जाट बाजार से शुरू हुआ। यह मार्च रघुनाथ जी मंदिर, सुभाष चौक, फतेहपुरी गेट, बजाज रोड, तापड़िया बगीची, स्टेशन रोड, सूरजपोल गेट और महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ।
ड्रोन से होगी निगरानी, 2 हजार जवान तैनात
एसपी ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही जिले में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी की सात टुकड़ियों सहित करीब 2 हजार पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
ट्रैफिक डायवर्जन की भी तैयारी
शोभायात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भीड़भाड़ वाले और संकरे मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा जल्द ही डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा।
शांति और भाईचारे की अपील
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। सुरक्षा के इन व्यापक इंतजामों के बीच सीकर में रामनवमी का पर्व उल्लास और व्यवस्था के साथ मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073942

