मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने घर में लगाया फंदा:पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी
मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने घर में लगाया फंदा:पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के पड़िहारा गांव में एक बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।
पुलिस ने बुजुर्ग के शव को परिजनों की सहायता से जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पड़िहारा निवासी सुल्ताना जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता भंवराराम जाट (65) पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। बुधवार सुबह भंवराराम ने घर के पीछे बने कच्चे मकान में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073942


