ततैयां के हमले से भागी नील गाय टेंपो से टकराई:एक घायल डीबी अस्पताल में भर्ती, चूरू के सरदारशहर रोड पर हादसा
ततैयां के हमले से भागी नील गाय टेंपो से टकराई:एक घायल डीबी अस्पताल में भर्ती, चूरू के सरदारशहर रोड पर हादसा
सरदारशहर : चूरू में सरदारशहर रोड पर ढाढ़रिया गांव के पास एक सड़क हादसे में खांसोली गांव निवासी रणवीर सिंह (61) घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक नीलगाय अचानक लोडिंग टेंपो से टकरा गई। घायल को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी, चूरू निवासी निरंजन और खांसोली गांव के रणवीर सिंह एक लोडिंग टेंपो लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ढाढ़रिया गांव के पास अचानक एक नीलगाय खेत की बाड़ कूदकर सड़क पर आ गई और तेज गति से आ रहे टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी अचानक हुई कि टेंपो ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि नीलगाय पर ततैयों ने हमला कर दिया था, जिससे वह घबराकर दौड़ती हुई सड़क पर आ गई। वह मिट्टी की दीवार फांदती हुई सीधे टेंपो से जा टकराई। इस हादसे में टेंपो में सवार रणवीर सिंह को चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद टेंपो ड्राइवर ने घायल रणवीर सिंह को संभाला और उन्हें तत्काल चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां घायल का प्राथमिक इलाज किया। घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073940

