सिंघाना की मेघवाल बस्ती में विकास कार्य ठप:लोगों में आक्रोश, नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन
सिंघाना की मेघवाल बस्ती में विकास कार्य ठप:लोगों में आक्रोश, नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन
सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका के वार्ड नंबर 30 स्थित टोडी मोहल्ला की मेघवाल बस्ती के निवासियों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने वर्षों से विकास कार्यों की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की। ज्ञापन सौंपने वालों में हेतराम गोठवाल सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल थे। निवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से बस्ती की लगातार अनदेखी की जा रही है और इस अवधि में विकास कार्यों पर कोई खर्च नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस्ती की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, पेयजल संकट गहराता जा रहा है, और साफ-सफाई का भी अभाव है। जगह-जगह फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
इसके अतिरिक्त, रास्तों पर अतिक्रमण के कारण आमजन का आवागमन बाधित हो रहा है। निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे आमजन के मूल अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया। बस्ती के निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण, जल व्यवस्था में सुधार, साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073990

